यस बैंक घोटाला : विशेष अदालत ने राणा कपूर को जमानत देने से किया इंकार 

Yes Bank scam: Special court refuses grant bail to Rana Kapoor
यस बैंक घोटाला : विशेष अदालत ने राणा कपूर को जमानत देने से किया इंकार 
यस बैंक घोटाला : विशेष अदालत ने राणा कपूर को जमानत देने से किया इंकार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक  विशेष अदालत ने यस बैंक के करोड़ों रुपए के कथित घोटाले के मामले में आरोपी व बैंक के संस्थापकों में एक राणा कपूर को जमानत देने से इंकार कर दिया है। न्यायाधीश पी पी राजवैद्य के सामने कपूर के जमानत आवेदन पर सुनवाई हुई। कपूर को इस मामले में मार्च 2020 में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। 

सुनवाई के दौरान कपूर के वकील ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो गई है। इसलिए अब उनके मुवक्किल को जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है। इसके अलावा जिस प्रकरण में मेरे मुवक्किल आरोपी हैं। उसमें ज्यादातर दस्तावेजी सबूत हैं। जिनसे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इसलिए उन्हें जमानत प्रदान की जाए। इस दौरान सरकारी वकील ने आरोपी की जमानत का विरोध किया।

प्रवर्तन निदेशालय कपूर पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले में कपूर की पत्नी व उनकी तीन बेटियों की संदिग्ध भूमिका की भी जांच कर रही है। कपूर पर कई कारपोरेट कंपनियों को सहजता से 4300 करोड़ रुपए लोन उपलब्ध कराने और उसकी वसूली को लेकर नरम रुख अपनाने का आरोप है। ताकि कर्ज एनपीए में परिवर्तित हो सके। 


 

Created On :   21 July 2020 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story