किसानों को ठगने की योजना बना रही है मोदी सरकार- योगेंद्र यादव

Yogendra Yadav said that Modi government plans to defame farmers
किसानों को ठगने की योजना बना रही है मोदी सरकार- योगेंद्र यादव
किसानों को ठगने की योजना बना रही है मोदी सरकार- योगेंद्र यादव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि गुजरात में सबक मिलने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार देश के किसानों को ठगने की रणनीति बना रही है और 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आम बजट में इसकी घोषणा हो सकती है।शुक्रवार को यादव ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार आम बजट में किसानों को फसल कर्ज की ब्याज दर को 4 प्रतिशत से कम कर 3 प्रतिशत करने की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार की भावांतर योजना को पूरे देश में लागू करने का ऐलान हो सकता है। लेकिन देश के किसान केंद्र सरकार से फिर एक बार धोखा नहीं चाहते हैं। यादव ने कहा कि किसानों को संपूर्ण कर्ज माफी चाहिए। वह भी बिना किसी शर्ते के एक मुश्त कर्ज माफी मिलनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों को फसलों के लिए उत्पादन खर्च का डेढ़ गुना दाम दिया जाना चाहिए। यादव ने कहा कि फल से लेकर अनाज तक सभी कृषि उत्पादों के दाम की गारंटी मिलनी चाहिए। 


डेढ़ गुना दाम देने को लेकर दो विधेयक का प्रारूप तैयार

इस दौरान स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और सांसद राजू शेट्टी ने किसान संघर्ष समन्वय समिति की तरफ किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी और उत्पादन खर्च का डेढ़ गुना दाम देने को लेकर दो विधेयक का प्रारूप तैयार किया है। शेट्टी ने कहा कि हम लोग सभी राज्यों की राजधानी में लोगों को दोनों विधेयक के बारे में बता रहे हैं। इसके बाद जिला और तहसील स्तर पर किसानों को इसकी जानकारी देंगे। शेट्टी ने कहा कि दोनों विधेयक का अंतिम प्रारुप फरवरी महीने तक तैयार कर लिया जाएगा। बाद में दोनों विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा में निजी विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। इसके बाद हम सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से अपील करेंगे कि इस विधेयक का समर्थन करें। यदि सांसद किसानों का हित जाएंगे तो वे जरूर इसका समर्थन करेंगे। शेट्टी ने कहा कि दोनों विधेयक के लिए व्यापक जनसमर्थन हासिल करने के लिए नई मुंबई से मुंबई के आजाद मैदान तक मार्च निकाला जाएगा। इसी तरह का मार्च अन्य राज्यों में निकालेंगे। इसी बीच शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठे आश्वासन देकर कोई एक बार सत्ता हासिल कर सकता है। लेकिन दोबारा उनपर कोई विश्वास नहीं करेगा। 

Created On :   19 Jan 2018 8:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story