- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- औरंगाबाद
- /
- सप्ताहभर से लापता था युवक, बुरी...
सप्ताहभर से लापता था युवक, बुरी हालत में मिला शव, परिवार वालों ने जताया आक्रोश

डिजिटल डेस्क, एरंडोल। बोरगांव तहसील धरणगांव निवासी ज्ञानेश्वर कृष्णा चौहान कुछ दिनों से लापता था, जिसका शव बुरी हालत में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि 23 साल का युवक बिजली महावितरण कंपनी में लगभग 3 वर्ष से जीरो वायरमन के रूप में काम कर रहा था। लगभग सात-आठ दिनों पूर्व घर से निकला था। उसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। मां-बाप समेत घर के अन्य लोग उसकी राह देख रहे थे। इसी बीच शनिवार सुबह पदमालय के जंगल में खुदकुशी का मामला सामने आया। खबर मिलते ही उसके मां-बाप ने आक्रोश जताया। खास बात थी कि उसका शव बुरी स्थिति में मिला है। आत्महत्या 5 से 6 दिनों पहले की गई होगी, इसकी संभावना जताई जा रही है। पुलिस स्टेशन में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव की खबर फैलने की जानकारी पदमालय एवं गलापुर के ग्रामीणों को पता चली थी। उन्होंने पुलिस स्टेशन में जानकारी दी। उस समय पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक तुषार देवरे, संदीप सातपुते, अकील मुजावर, जुबेर खाटीक, संदीप पाटिल, तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। गलापुर के पूर्व सरपंच शेख आरिफ पठान, उपसरपंच पदमालय अर्जुन मोरे ने पुलिस का सहियोग किया था। शव ऐसी जगह पर था, जहां कोई भी नहींं जा सकता था। पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर जाधव वहां गए, मामला दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरु कर दी गई।
Created On :   7 March 2021 7:34 PM IST