युवा वॉरियर्स अभियान चलाएगा भाजपा युवा मोर्चा, बुलढाणा में होगा समापन 

Youth Warriors campaign to run by BJP Yuva Morcha, will end in Buldhana
युवा वॉरियर्स अभियान चलाएगा भाजपा युवा मोर्चा, बुलढाणा में होगा समापन 
युवा वॉरियर्स अभियान चलाएगा भाजपा युवा मोर्चा, बुलढाणा में होगा समापन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में 18 से 25 साल आयु वर्ग के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा वॉरियर्स अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी से पुणे के सिंहगड किला पर होगी। जबकि समापन भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बुलढाणा के सिंदखेड राजा में होगा। 

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत पाटील ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकार से बातचीत में पाटील ने कहा कि इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक पंचायत समिति और शहरी इलाकों में वार्ड स्तर पर युवा वॉरियर्स की यूनिट तैयार की जाएगी। पाटील ने कहा कि इस अभियान के जरिए गैर राजनीतिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा वॉरियर्स राज्य के युवाओं के लिए कला, खेल, साहित्य, पर्यावरण, फोटोग्राफी जैसे क्षेत्रों में विभिन्न उपक्रम चलाएंगे। 

 

Created On :   17 Feb 2021 3:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story