Panna News: भाजपा जनसंवाद एवं कार्यशाला सम्पन्न, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्भुत प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ कुशल व्यक्तित्व: सांसद राहुल लोधी

भाजपा जनसंवाद एवं कार्यशाला सम्पन्न, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्भुत प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ कुशल व्यक्तित्व: सांसद राहुल लोधी

Panna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व अभी तक भारतीय राजनीति में नहीं हुआ। श्री मोदी अद्वितीय प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ एक देवांशी व्यक्तित्व हैं। प्रतिदिन कम से कम 20 घंटे भारत माता की सेवा के लिए समर्पित करने वाला व्यक्ति कोई साधारण व्यक्ति नहीं हो सकता। उक्त आशय के विचार दमोह लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद राहुल लोधी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। सांसद श्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा है क्योंकि गरीबी को उन्होंने कागजों में नहीं बल्कि गरीबी को जिया है। जिसका उपस्थित जन समुदाय ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ समर्थन किया और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। इसी दिशा में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए कार्य कर रही है। हम सभी को इन सभी कार्यों में हाथ बटाते हुए भारत को विश्व की महाशक्ति बनने के लिए कार्य करना चाहिए।

कांग्रेस की तुलना में मोदी सरकार के विकास की दर २५० प्रतिशत ज्यादा: बृजेन्द्र प्रताप सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पन्ना विधानसभा के विधायक ने प्रबुद्ध जनों के बीच संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को उतनी तेजी से विकास की ओर आगे नहीं ले गई। जितनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की दर बढ़ी है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि 1950 में भारत का बजट 203 करोड़ था तब से लेकर वर्ष 2014 यानी 64 वर्ष में देश का बजट 20.65 लाख करोड़ यानी 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में देश का बजट 50.65 लाख करोड़ अर्थात 250 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो अपने आप में ऐतिहासिक है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम, संतोष यादव, रामअवतार बबलू पाठक, आशीष तिवारी, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, कैलाश गुप्ता व जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Created On :   24 Sept 2025 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story