- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बृजपुर विद्यालय में नवरात्रि पर...
Panna News: बृजपुर विद्यालय में नवरात्रि पर सुंदरकांड पाठ व कन्या भोजन का आयोजन

By - Bhaskar Hindi |24 Sept 2025 1:58 PM IST
Panna News: नवरात्रि के अवसर पर सोमवार 23 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बृजपुर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के दूसरे दिन विद्यालय परिसर में मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ के दौरान छात्र-छात्राओं ने मंडली के साथ भक्ति गीत गाकर वातावरण को मंगलमय बना दिया। आयोजन के अंत में कन्या भोजन कराया गया और सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
Created On :   24 Sept 2025 1:58 PM IST
Next Story