- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में...
Panna News: स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में विश्व सांकेतिक भाषा दिवस पर विविध आयोजन

Panna News: स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद आवासीय दिव्यांग संस्थान में मंगलवार को विश्व सांकेतिक भाषा दिवस पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बधिर समुदाय के प्रति जागरूकता लाना और सांकेतिक भाषा के महत्व को रेखांकित करना रहा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मूक बधिर समुदाय के अधिकारों और उनकी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन पर विचार-विमर्श भी हुआ। विशेष आकर्षण के रूप में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, सहायक निदेशक दिनेश सिंह, सहायक प्राचार्य सुश्री प्रतिभा वर्मा, डॉ. दीपक त्रिपाठी, अनुरुद्ध सिंह, रूपेन्द्र कुमार पटेल एवं डॉ. नीलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से समाज में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदना और समान अवसर की आवश्यकता पर बल दिया गया।
Created On :   24 Sept 2025 2:33 PM IST