भाजपा युवा मोर्चा ने बाईक रैली के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा युवा मोर्चा ने बाईक रैली के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष भाजपा विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में बाइक रैली कर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में युवा कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह भी उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय के नेतृत्व बाइकों पर सवार युवाओं की रैली छत्रशाल पार्क से होते हुए कोतवाली चौराहा, बस स्टैण्ड, गांधी चौक, पुरानी कचहरी, बडा बाजार होते हुए पुन: छत्रशाल पार्क पहुंची। रैली के समापन पर मंत्री श्री सिंह द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए संबोधित किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय, नगरपालिका उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, विनोद तिवारी, राजेंद्र कुशवाहा, धीरू बाजपेई, राजकुमार वर्मा, युवा मोर्चा से जिला महामंत्री शशांक वर्मा, गजेंद्र सिंह परमार, अंकित रैकवार, रूबल पाण्डेय, अंकित शर्मा, पूरन यादव, विप्लव विश्वास, धर्मेंद्र नामदेव, बालमुकुंद गौतम सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Created On :   17 Aug 2023 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story