- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- एनएच-43 पर मिले 11 गौवंश के शव, एक...
शाहनगर न्यूज: एनएच-43 पर मिले 11 गौवंश के शव, एक घायल

शाहनगर ङिजिटल न्युज। थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग एनएच-43 पर रविवार 17 अगस्त की सुबह धामू बैरियर से पहले शिकारपुरा के पास 11 गौवंश के शव और 1 घायल अवस्था में गौवंश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सभी के शरीरों पर चोट के निशान पाए गए हैं।
सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला सुबह 11:30 बजे मौके पर पहुंचा। वन विभाग ने घटना की जानकारी शाहनगर पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार रात्रि में गौ तस्करों द्वारा इन गौवंशों को यहां डंप किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अमानगंज थाना प्रभारी रवि जादौन, शाहनगर प्रधान आरक्षक ईश्वर दयाल अहिरवार, आरक्षक रविन्द्र अहिरवार, वनपाल आशीष पांडे, पवई वन विभाग से वनरक्षक प्रकाश सिंह, विनय सिंह सहित सिजहटी, टिकरिया और धामू की समिति सुरक्षा दल मौजूद रहा।
जेसीबी बुलाकर रास्ते को सुगम कराया गया। सभी 11 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घायल गौवंश का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Created On :   17 Aug 2026 7:24 PM IST











