शाहनगर न्यूज: जनपद अध्यक्ष ने सड़क पर तड़पते युवक को पहुंचाया अस्पताल

जनपद अध्यक्ष ने सड़क पर तड़पते युवक को पहुंचाया अस्पताल
पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित, जनप्रतिनिधि की तत्परता से बची जान

डिजिटल डेस्क शाहनगर। शाहनगर मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक को जनपद अध्यक्ष आशीष खरे ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार समीर साहू पिता रामकुमार साहू, 23 वर्ष मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह सड़क पर तड़पने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे जनपद अध्यक्ष आशीष खरे ने युवक को तड़पता देखा और बिना देर किए उसे अपनी गाड़ी से शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू कराया गया।

स्थानीय लोगों ने जनपद अध्यक्ष की इस संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व की सराहना की।


Created On :   17 Aug 2026 2:43 PM IST

Tags

Next Story