शाहनगर न्यूज: पत्नी के ससुराल न आने पर पति ने किया ड्रामा, कीटनाशक निगलने से मची अफरा-तफरी

पत्नी के ससुराल न आने पर पति ने किया ड्रामा, कीटनाशक निगलने से मची अफरा-तफरी
रैगुवा गांव का मामला, हालत गंभीर होने पर कटनी रेफर

डिजिटल डेस्क शाहनगर पन्ना । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत रैगुवा गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक द्वारा कीटनाशक निगलने का मामला सामने आया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार युवक

संतोष राठौर पिता मंगी राठौर 42 वर्ष निवासी रैंगुवा

अपनी पत्नी को मायके से साथ लेकर घर आने के लिए पहुंचा था। पत्नी के मना करने पर वह परेशान हो गया और जेब में रखी कीटनाशक दवा निकालकर मुंह में रख ली। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद जब परिजनों ने नाराजगी जताई और उसे वापस जाने को कहा तो उसने मुंह में रखी दवा निगल ली।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। तुरंत उसे शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां बीएमओ डॉ. सर्वेश लोधी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे कटनी रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Created On :   17 Aug 2026 2:51 PM IST

Tags

Next Story