- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सड़क हादसे में गाय की मौत,...
शाहनगर न्यूज: सड़क हादसे में गाय की मौत, मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे,

डिजिटल डेस्क शाहनगर। थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत एनएच-43 पर शनिवार की रात्रि करीब 7 बजे सड़क हादसे में कटनी से मझगंवा जा रहे दंपति गाय से टकराकर बुरी तरह चोटिल हो गए। वहीं मौके पर गाय की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक प्रहलाद सिंह गोंड पिता देव सिंह गोंड, 35 वर्ष निवासी मझगंवा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 35 एमजी 1769 प्लेटिना से अपने बेटे यशराज सिंह 7 वर्ष, सौरभ सिंह 3 वर्ष एवं पत्नी सविता सिंह 28 वर्ष के साथ कटनी से बच्चों का इलाज कराकर वापस अपने घर मझगंवा आ रहा था। तभी धरपुरा पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर काले रंग की गाय से टकरा गया।
हादसे की जानकारी राहगीरों ने 112 पुलिस वाहन को दी। मौके पर पहुंचे वाहन चालक अफजल खान एवं पुलिस आरक्षक राकेश सिंह ने सभी घायलों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से प्रहलाद सिंह के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसे कटनी रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों बच्चों यशराज सिंह, सौरभ सिंह एवं पत्नी सविता सिंह की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
Created On :   17 Aug 2026 2:55 PM IST











