शाहनगर न्यूज: मोटरसाइकिल अनियंत्रित, युवक गंभीर रूप से घायल

मोटरसाइकिल अनियंत्रित, युवक गंभीर रूप से घायल
NH-43 पर हुआ हादसा, कटनी रेफर

डिजिटल डेस्क शाहनगर पन्ना । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत कटनी-पन्ना एनएच-43 पर शनिवार की रात्री करीब 7 बजे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार परमलाल आदिवासी पिता वंशलाल आदिवासी, 28 वर्ष निवासी कटनी से सुडौर जा रहा था। तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

मौके पर पहुंचे 108 जननी वाहन के चालक बृजेन्द्र सिंह एवं ईएमटी भानेन्द्र सिंह ने घायल युवक को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे कटनी रेफर कर दिया।


Created On :   17 Aug 2026 2:47 PM IST

Tags

Next Story