पन्ना: देवी की मढ़िया में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब

देवी की मढ़िया में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब
  • शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू
  • देवी की मढ़िया में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है ऐसे में देवी मंदिरों जिन्हें आंचलिक भाषा में देवी की मढिया भी कहा जाता है उनमें आस्था का जनसैलाब उमडना शुरू हो गया। शाहनगर के बडी मढिया में बडी माता, आंतकुंवारी, खेर माता में प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा हुई वहीं दूसरे दिन ब्रम्हचारिणी माता की पूजा-अर्चना करने श्रृद्धालुओं की कतारें लगीं हुईं हैं। बुधवार को पूरे दिन माता के जय उद्घोष गूंजते रहे। कोई नंगे पैर तो कोई दण्ड भरकर माता के दरबार तक पहुंचता रहा। इस दौरान नौनिहाल बच्चों में भी उत्साह देखा गया वहीं युवा व महिलायें भी इस धार्मिक कार्यों मे अपना हाथ बांटते दिखाई दिए।

यह भी पढ़े -मानव कल्याण हेतु कायस्थ समाज ने १५१ दीप प्रज्जवलित कर किया सुंदरकाण्ड पाठ

Created On :   11 April 2024 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story