पन्ना: ताडका, मारीच और सुबाहु जैसे असुरों का हुआ वध, मोहन्द्रा में आयोजित हो रही रामलीला

ताडका, मारीच और सुबाहु जैसे असुरों का हुआ वध, मोहन्द्रा में आयोजित हो रही रामलीला

डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। नगर में पिछले चार दिनों से चल रही रामलीला जो कि ग्रामीण विकास फांउडेशन के तत्वाधान में चल रही है। रामलीला में राज ऋषि विश्वामित्र के द्वारा अयोध्या में राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को मांगा गया जिससे वह निर्भय होकर यज्ञ कर सकें। मार्ग में ताडका राक्षसी से सामना होने पर भगवान श्रीराम द्वारा उसका वध किया गया। मुनि विश्वामित्र के यज्ञ में विघ्र के लिए आए हुए मरीच को बिना फन का बाण मारकर १०० योजन दूर समुद्र के उस पार गिराया और उसके भाई सुबाहु का वध किया। इस वर्ष रामलीला में युवा भी बडे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। जिससे नगर के लोगों में रामलीला देखने की रूचि और भी प्रबल हो रही है। हास्य कलाकारों द्वारा दर्शकों को खूब हंसाया जा रहा है। आज के मंचन में अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन और पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया जायेगा।

Created On :   19 Oct 2023 6:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story