स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगितायें संपन्न

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगितायें संपन्न

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्कूल शिक्षा विभाग के जारी वार्षिक खेल कैलेण्डर के अनुसार जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी विद्यालय में संपन्न हुआ। खो-खो बालक-बालिका १७ वर्ष, कबड्डी बालक-बालिका १४, १७, १९ वर्ष, शतरंज बालक-बालिका प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी जताई गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संस्था प्राचार्य श्रीमती रंजना खरे ने तथा महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी में संस्था के प्राचार्य के.एन. पाण्डेय द्वारा किया गया तथा प्रतियोगिता में सम्मलित खिलाडी छात्र-छात्राओं को आगे बढऩे के लिए शुभकामनाऐं दी गईं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मिश्रा तथा सहयोगी खेल टीम के मार्गदर्शन में सम्पन्न हो रहा है। प्रतियोगितायें समस्त विकासखण्डों के पीटीआई खेल शिक्षकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिताओं के आयोजन में शमीम खांन, मनोज खरे, गजेन्द्र सिंह, संदीप खरे, आशीष खरे, सृष्टि श्रीवास्तव, नम्रता दुबे, टेक बहादुर सिंह, लॉरेन्स एट्स, समीम सिद्दकी, फइीम खांन, पहलवान सिंह, पंकज रेले, विभा गुलाटी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Created On :   19 Aug 2023 6:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story