- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन...
Panna News: लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री बीके त्रिपाठी सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

- लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री बीके त्रिपाठी सेवानिवृत्त
- दी गई भावभीनी विदाई
Panna News: लोक निर्माण विभाग भवन के कर्मठ और मिलनसार कार्यपालन यंत्री बी.के. त्रिपाठी 31 जुलाई को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें एक भावभीनी विदाई दी। इस सम्मान समारोह में कलेक्टर सुरेश कुमार पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा और मुख्य अभियंता रीवा इंजीनियर एस. सी. वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक चतुर्वेदी, पीओ मनरेगा संजय सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित थे। यह कार्यक्रम न केवल एक अधिकारी की विदाई का क्षण था बल्कि उनके समर्पण और सहयोग की यादों को साझा करने का अवसर भी बन गया।कार्यक्रम में बी.के. त्रिपाठी के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे जिन्होंने इस यादगार पल को और भी खास बना दिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके लंबे और कार्यकाल की सराहना की। कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि बीके त्रिपाठी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।
वहीं पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा ने उनके साथ काम करने के अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें एक कार्य के प्रति समर्पित अधिकारी बताया। मुख्य अभियंता रीवा एससी वर्मा ने उनके तकनीकी ज्ञान और प्रशासनिक क्षमताओं की प्रशंसा की। विदाई समारोह के दौरानए कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे बी.के. त्रिपाठी ने एक मार्गदर्शक के रूप में उनका सहयोग किया। श्री त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सफरअधूरा था। कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत पवई में पदस्थ उपयंत्री रवि त्रिपाठी ने बड़े ही रोचक ढंग से किया। इस विदाई समारोह के माध्यम से यह स्पष्ट हो गया कि बीके त्रिपाठी ने न केवल अपने दायित्वों को निभाया बल्कि एक ऐसा सम्मान और स्नेह अर्जित किया हैजो किसी भी उपलब्धि से बढक़र है। उनकी सेवानिवृत्ति विभाग के लिए एक युग के अंत जैसी है लेकिन उनके द्वारा स्थापित आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
Created On :   3 Aug 2025 12:54 PM IST