- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पुलिस उपनिरीक्षक व आरक्षक के...
पुलिस उपनिरीक्षक व आरक्षक के स्थानांतरण पर दी गई विदाई

डिजिटल डेस्क, पन्ना। थाना रैपुरा में पदस्थ रहे उपनिरीक्षक डी.पी. कुशवाहा व आरक्षक सुरेश यादव का थाना शाहनगर के लिए स्थानांतरण हुआ है। उनके स्थानांतरण होने पर रैपुरा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बैगी द्वारा उपनिरीक्षक श्री कुशवाहा व आरक्षक श्री यादव भावभीनी विदाई देते हुए शाल ओढाकर विदाई दी। इस दौरान श्री बैगी ने कहा कि एसआई डी.पी. कुशवाहा ४ वर्षों से व सुरेश यादव विगत १५ महीनों से रैपुरा थाना में अपनी सेवायें दे रहे थे उन्हें जो भी कार्य दिया गया उसका दोनों के द्वारा जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया गया। इस दौरान श्री बैगी द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Created On :   7 Aug 2023 11:23 AM IST
Next Story












