पन्ना: नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया हिन्दी दिवस

नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया हिन्दी दिवस

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नेहरू युवा केंद्र पन्ना द्वारा 14 से 29 सितंबर तक चलने वाले हिन्दी पखवाडा के अंतर्गत 15 सितंबर को डाइट में हिंदी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाइट प्राचार्य रविप्रकाश खरे एवं संस्था स्टॉफ उपस्थित रहा। भाषण प्रतियोगिता का विषय विश्व में आधुनिक समय पर महात्मा गांधी के विचार निर्धारित था। इस पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार रखे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श सत्य व अहिंसा पर वक्तव्य दिया गया। प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

Created On :   17 Sep 2023 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story