पन्ना: बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल

बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले के पन्ना-सतना राष्ट्रीय राजमार्ग में बाइक के पहिए में साडी फंस जाने से पति-पत्नि के घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त विवरण अनुसार चंद्रभान दहायत उम्र ४५ वर्ष जो अपनी पत्नी उमा दहायत उम्र ४० वर्ष अपने ग्राम से अमचुई तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे थे तभी अचानक राजादहार के पास मोटरसाइकिल के पहिए में उमा की साडी फंस गई और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे मोटरसाइकिल में सवार दोनों पति-पत्नि वहीं गिरकर घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया जहां उनका इलाज जारी किया गया।

Created On :   12 Dec 2023 11:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story