- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- केन-बेतवा लिंक परियोजना से पन्ना...
Panna News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व पर संकट: राजा पटेरिया

- मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा पटेरिया
- केन-बेतवा लिंक परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व पर संकट: राजा पटेरिया
Panna News: मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को लेकर गंभीर चिंताएं उभर रही हैं। इस परियोजना के तहत प्रस्तावित दोधन बांध के निर्माण से पन्ना टाइगर रिजर्व का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न होने का खतरा है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार बांध बनने से लगभग 9000 हेक्टेयर भूमि डूब जाएगी जिसमें से 5803 से 6809 हेक्टेयर क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है।
टाइगर रिजर्व का 10 प्रतिशत कोर क्षेत्र प्रभावित
श्री पटेरिया ने बतलाया कि रिपोर्ट के मुताबिक इस परियोजना से टाइगर रिजर्व का 4141 हेक्टेयर कोर क्षेत्र डूब जाएगा जो रिजर्व के कुल क्षेत्र का लगभग 10 प्रतिशत है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे 58 वर्ग किलोमीटर का क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट नष्ट हो जाएगा जिससे बाघों की आबादी खतरे में पड़ जाएगी। इसके अलावा, वन्यजीवों के आवागमन में बाधा आएगी और आसपास के क्षेत्र दलदली हो जाएंगे।
वन्यजीवों और जैव विविधता पर गंभीर असर
परियोजना से न केवल बाघ बल्कि गिद्ध और घडियाल जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियां भी प्रभावित होंगी। नदियों का प्राकृतिक प्रवाह बाधित होने से घडय़िाल सेंचुरी भी खतरे में आ सकती है। अनुमान है कि करीब 20 से 40 लाख पेड़ काटे जाएंगे जिससे क्षेत्र की जैव विविधता को भारी नुकसान होगा। पर्यावरणविदों ने इस परियोजना को पॉलिटिकली मोटिवेटेड बताते हुए चेतावनी दी है कि यह एक इकोलॉजिकल डिजास्टर साबित हो सकती है। पूर्व मंत्री श्री पटेरिया ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है जो टाइगर सफारी और इको-टूरिज्म के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाघों की संख्या घटने से पर्यटन उद्योग पूरी तरह से ठप हो जाएगा और इससे मिलने वाली लाखों रुपये की वार्षिक आय भी खत्म हो जाएगी। उनका कहना है कि इरिगेशन टूरिज्म या डैम व्यू जैसे विकल्प कभी भी वन्यजीव पर्यटन की जगह नहीं ले सकते।
Created On :   15 Sept 2025 5:26 PM IST