यूरो स्टार किड्स में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

यूरो स्टार किड्स में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डिजिटल डेस्क, पन्ना। 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के यूरो स्टार किड्स स्कूल में एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी थीम देशभक्ति पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया गया। बच्चों के द्वारा झांसी की रानी, भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चाचा नेहरू सहित अन्य किरदारों को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती आशा गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद पनना रहीं। जिन्होंने बच्चों को पुरूस्कृत भी किया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती श्वेता तोष केशरी ने बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के इतिहास और आजादी का हमारे लिए क्या महत्व है इसके बारे में भी बताया।

Created On :   17 Aug 2023 6:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story