बुंदेली साहित्य संस्कृति भाषा विकास एवं संरक्षण कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बुंदेली साहित्य संस्कृति भाषा विकास एवं संरक्षण कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डिजिटल डेस्क, पन्ना। बुंदेली साहित्य संस्कृति भाषा विकास एवं संरक्षण समिति पन्ना के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के द्वारा किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद रेहान मोहम्मद, बुंदेली इतिहासकार सूर्यभान सिंह परमार, नगर के साहित्य शिरोमणि गोविंद यदुवंशी, जिला पेंशनर संघ के अध्यक्ष किशेारी लाल, डायरेक्टर भूरे खान, निसार अली, शम्भू सिंह, नरेन्द्र सिंह सेंगर, रजा मोहम्मद, साहित्यकार रामआसरे सोनी, डी.आर. कुशवाहा, जनक कुशवाहा, बालमुंकद रैकवार, हर प्रसाद साहू, राष्ट्रीय साहित्य मंच संचालक डॉ. सुरेश सौरभ, संस्था सचिव गंगा प्रसाद खरे, हरी बाल्मीक, हरीराम लखेर, श्रीमती गायत्री त्रिपाठी, मीना सिंह, सविता सिंह, पुष्पा सिंह, सोनू सिंह सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था अध्यक्ष जगदीश कुशवाह प्रबोध ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथिर श्रीमती शारदा पाठक ने ध्वजारोहण करके सुंदर राष्टगीत का गायन किया। इस अवसर पर संस्था सचिव ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए रामेश्वर खरे ने सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Created On :   18 Aug 2023 7:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story