- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लीनेस टाइगर सफारी क्लब ने किया...
Panna News: लीनेस टाइगर सफारी क्लब ने किया डॉक्टर्स का सम्मान

- आल इण्डिया लीनेस टाइगर सफारी क्लब पन्ना द्वारा
- लीनेस टाइगर सफारी क्लब ने किया डॉक्टर्स का सम्मान
Panna News: आल इण्डिया लीनेस टाइगर सफारी क्लब पन्ना द्वारा विगत कई वर्षों से समाज के कल्याण हेतु कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में डॉक्टर्स डे पर जिले के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. पीयूष त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ, पुष्प माला व श्री राधा-कृष्ण का चित्र देकर क्लब की समस्त मातृ शक्तियों के द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. पीयूष त्रिपाठी के द्वारा दांत से संबधित बीमारियों एवं उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। क्लब की समस्त मातृ शक्तियों के द्वारा डॉ. त्रिपाठी को धन्यवाद दिया गया। अध्यक्ष जयश्री वर्मा द्वारा उन सभी चिकित्सकों को प्रमाण किया गया जो सेवाभाव के साथ काम करते हैं साथ ही आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जयश्री वर्मा, सचिव उर्मिला खरया, कोषाध्यक्ष रचना सिंह, पूनम यादव, अरूणलता शर्मा, नीतू शर्मा, मीना यादव, संध्या धूरिया, कल्पना यादव, उमा पाठक, अंजना खरे, अमिता गुप्ता, दिव्या जैन, कीर्ति ओझा, आशा सोनी, ऊषा शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, अनुजा यादव, रीना शर्मा, सुमन गुप्ता, रीतू यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Created On :   5 July 2025 12:31 PM IST