- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- उप पंजीयक फम्र्स एवं सोसाईटी के...
पन्ना: उप पंजीयक फम्र्स एवं सोसाईटी के विरुद्ध राज्यपाल के नाम मनहर महिला समिति की सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शहर की सबसे पुरानी समाज सेवी संस्था मनहर महिला समिति का विवाद दिन-प्रतिदिन नया रूप ले रहा है। काफी लंबे समय से इस समिति का विवाद चर्चाओं में आ रहा है। मनहर महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता पाराशर सहित चार अन्य लोगों के विरूद्ध उच्च न्यायालय के आदेश पर बृजपुर थाने में प्रकरण भी दर्ज किया जा चुका है और उस अपराध के सभी आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। मनहर महिला समिति की सदस्यों के द्वारा समिति के संचालन के लिए चुनाव संपन्न करने के बाद उसकी सूची अस्टिेंट रजिस्ट्रार फम्र्स एवं संस्थाएं सागर संभाग को भेजी गई थी लेकिन वहां से सूची जारी न करने के कारण समिति से जुड़ी महिलाओं का गुस्सा अब अस्सिटेंट रजिस्ट्रार के ऊपर फूट पड़ा है और आज मनहर महिला समिति से जुड़ी लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा है।
सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पन्ना जिले में सामाजिक संस्था मनहर महिला समिति एक सामाजिक संस्था है जो वर्ष 1960 से पन्ना जिले में स्कूल का संचालन एवं गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए सिलाई कढ़ाई एवं अन्य कई विकल्पों पर कार्य करती चली आ रही थी यह संस्था गैर राजनीतिक संस्था है परंतु दिनांक 25 जुलाई 2014 से श्रीमती स्नेहलता पाराशर के द्वारा इस संस्था में गलत तरीके से कब्जा किया गया है एवं कई अवैध कार्य किए गए हैं। इसके संबंध में उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा श्रीमती स्नेहलता एवं अन्य चार के विरुद्ध थाना बृजपुर जिला पन्ना में अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने का निम्न धाराओं में आदेश पारित किया गया है।
धारा 420, 467, 468, 471, 201 व 34 आईपीसी के तहत आरोपी महिला जेल में है। ज्ञापन में आगे उल्लेख किया गया है कि समिति की महिला सदस्यों ने वैधानिक तरीके से मनहर महिला समिति पन्ना में नवीन कार्यकारिणी का गठन दिनांक 11 सितंबर 2023 को संपन्न कराया जिसकी सूची अस्सिटेंट रजिस्टार फम्र्स सोसायटी सागर संभाग सागर को दिनांक 13 सितंबर 2023 को समस्त दस्तावेजों के साथ जमा की गई परंतु आरोपी महिला 9 माह से फरार चल रही थी जिसके प्रभाव से अस्सिटेंट रजिस्ट्रार अजय खरे द्वारा आज दिनांक तक उक्त नवीन कार्यकारिणी की सूची जारी नहीं की गई। मनहर महिला समिति आज भी आरोपियों के कब्जे में है आरोपियों के द्वारा मनहर महिला समिति की संपत्ति एवं बैंक खाताओं से लगभग 40 लाख रुपए का गबन करने के बाद भी मनहर महिला समिति का प्रभार नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुमन गुप्ता को प्राप्त नहीं हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से अस्सिटेंट रजिस्टार फम्र्स एवं संस्थाएं सागर संभाग के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौपने वालों में श्रीमती सुमन गुप्ता, राजकुमारी कृष्णा कुमारी, श्रीमती शोभा रानी वर्मा, आशा गुप्ता, मीना श्रीवास्तव, पूनम यादव, ममता मिश्रा, राजकुमारी गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, नीतू शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, कुसुम चौबे, पूजा गुप्ता, मीना गुप्ता, रजनी साहू, सुमन श्रीवास्तव, राजमती गुप्ता, रचना सिंह, नर्मदा मेहदेले, हेमलता मेहदेले, कल्पना यादव, शशि परमार, संध्या धुरिय, कल्पना पाठक, गेंदा चौरसिया, ज्योति भाले, डॉक्टर संगीता, राखी शर्मा, संतोष मेहदेले, शबनम सिद्दकी, मीना सैनी आदि उपस्थित रही।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र खरे ने उठाया था मामला
गौरतलब हो कि मनहर महिला समिति शहर की एक प्राचीन संस्था है और यह बेशकीमती संस्था इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र खरे ने आगे आकर इसमें हो रही अनिमितताओं को उजागर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया था और इसी के चलते राज परिवार की वरिष्ठ सदस्य व समिति की संरक्षक रहीं। दिलहर कुमारी ने समिति के चुनाव के समय उनका इस बात के लिए सम्मान भी किया था कि जिस तरह से उन्होंने निष्ठा भाव के साथ मेहनत की है वह निश्चित तौर पर सराहनीय है और पन्ना के हित में है।
Created On :   9 Dec 2023 11:05 AM IST