पन्ना: मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित

मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज विधानसभा चुनाव २०२३ के लिए मध्य प्रदेश में अपनी प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी गई है। चौथी सूची में कुल ५७ विधानसभा क्षेत्रो के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए गए है जिसमें पन्ना विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार मध्य प्रदेश शासन में खनिज संसाधन एवं श्रम विभाग के मंत्री तथा विधानसभा क्षेत्र पन्ना के विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह को पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी बनाया गया है। ५६ वर्षीय मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपना पहला चुनाव लडा और विधायक चुने गए। वर्ष २००८ के विधानसभा चुनाव में भी मंत्री श्री सिंह दूसरी बार पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए और सीएम शिवराज की कैबिनेट में उन्हें किसान कल्याण और कृषि राज्य मंत्री बनाए गए इसके एक साल बाद उन्हें लोक सेवा प्रंबधन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सौपा गया और कार्यकाल के दौरान उन्होनें खेल युवा कल्याण विभाग का स्वतंत्र प्रभार भी प्राप्त हुआ।

वर्ष २०१३ के चुनाव में मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा मेंं तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पडा। वर्ष २०१८ के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें चौथी बार पवई विधानसभा चुनाव से प्रत्याशी घोषित किया गया किन्तु आखरी वक्त में घोषणा के बाद उन्हें पवई के स्थान पर पन्ना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना दिया गया। अचानक नया निर्वाचन क्षेत्र घोषित होने के बावजूद भी वर्ष २०१८ में उन्हें २० हजार ७०० से अधिक मतो से जीत हासिल हुई। १५ माह की कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद जब प्रदेश में भाजपा की पुन:सरकार बनी तो उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कैबिनेट में खनिज संसाधन एवं श्रम विभाग मंत्री जैसे दो महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया। बृजेन्द्र प्रताप सिंह को पन्ना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी से फिर से अपना प्रत्याशी बनाएगी यह राजनैतिक हल्को में तय माना जा रहा था जो कि पार्टी द्वारा टिकटो की घोषणा से सही साबित हुआ है।

Created On :   10 Oct 2023 6:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story