प्रसूता को सही समय पर नहीं मिला उपचार, हुई मौत

प्रसूता को सही समय पर नहीं मिला उपचार, हुई मौत

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले के देवेन्द्रनगर स्वास्थ केन्द्र अन्तर्गत ग्राम ककरहा निवासी प्रसूता महिला को समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ककरहा निवासी आरती कुशवाहा पिता रंजन कुशवाहा निवासी ककरहा को प्रसव पीडा हो रही थी। जिसकी जानकारी आशा कार्यकर्ता द्वारा 108 वाहन को फोन करके सूचना दी गई लेकिन 1 घंटे तक उक्त वाहन नहीं पहुंचा किसी प्रकार परिजन आटो से लेकर देवेन्द्रनगर स्वास्थ केन्द्र पहुंचे। देवन्द्रनगर स्वास्थ्य केन्द्र में महिला डॉक्टर न होने के चलते नर्सों द्वारा इलाज किया गया तथा डिलेवरी कराने का प्रयास किया गया। अधिक रक्त स्त्राव होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही महिला की मृत्यु हो गई। वहीं जिला चिकित्सालय सहित आंचलिक क्षेत्रों में महिला चिकित्सकों की कमीं का खामियाजा प्रसूता महिलाओं अथवा उनके नवजात बच्चों को मौत के मुंह में जाकर भुगतना पड रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को इस ओर गंभीरता से विचार करते हुए इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

Created On :   7 Sept 2023 2:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story