पन्ना: नगर पालिका ने आयोजित किया इंडियन स्वच्छता लीग सीजन-२

नगर पालिका ने आयोजित किया इंडियन स्वच्छता लीग सीजन-२

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय के निर्देशन व सीएमओ शशिकपूर गढपाले के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा दिनांक १७ सितम्बर २०२३ को इंडियन स्वच्छता लीग सीजन-२ आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत शहर के छत्रशाल पार्क, धरम सागर तालाब परिसर एवं श्री बल्देव जी मंदिर परिसर में प्लाग रन प्रतियोगिता आयेाजित की गई। साथ ही श्री बल्देव जी मंदिर में जनसहयोग से सफाई कराई गई। निकाय कीटीम का नाम पन्ना फैनटोमस था। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपयंत्री अजीत सिंह धुर्वे रहे। प्लॉगिंग शब्द प्लास्टिक एवं जॉगिंग को मिलाकर बनाया गया है।

अर्थात जॉगिंग करते हुए अपने स्वास्थ्य के साथ शहर से प्लास्टिक उठाते हुए शहर को स्वच्छ रखना है। क्योंकि हमारा स्वास्थ्य एवं शहर की स्वच्छता का भी आपस में संबध है। प्लॉगिंग से ही फिर प्लाग रन शब्द एवं गतिविधि की उत्पत्ति हुई। निकाय आमजन को इसके द्वारा यही संदेश देना चाहती है कि अपने स्वास्थ्य, अपने घरों की सफाई के साथ शहर की स्वच्छता पर भी ध्यान दें। इस अभियान में प्रदेश की सभी निकाय में हिस्सा लिया व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निकाय को पुरूस्कृत भी किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश खरे, रमजान खान, धीरज सेन, देवेन्द्र प्रजापति, राकेश बाल्मीक, सुरेन्द्र सिंह, आनंद बाल्मीक, प्रताप सिंह, भरत बाल्मीक, उदय बाल्मीक, संजू बाल्मीक सहित निकाय के अन्य कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे।

Created On :   18 Sep 2023 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story