Panna News: नेहरू युवा केन्द्र ने महाविद्यालय में मनाई लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती

नेहरू युवा केन्द्र ने महाविद्यालय में मनाई लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती
  • नेहरू युवा केन्द्र पन्ना में ३१ मई को
  • नेहरू युवा केन्द्र ने महाविद्यालय में मनाई लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती

Panna News: नेहरू युवा केन्द्र पन्ना में ३१ मई को जिला अधिकारी श्रीमती कीर्तिका कुहर के निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की ३००वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार त्रिपाठी प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना, उत्कर्ष श्रीवास्तव, राकेश द्विवेदी, श्री पाठक, मूलचंद सिंह, श्रीमती शिवांगी जैन व अंशुमन रेले सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। नेहरू युवा केंद्र पन्ना से स्वयंसेवक सत्यम शर्मा एवं राकेश प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बच्चों के द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवनी के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अरविंद कुमार त्रिपाठी के द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर संक्षिप्त में चर्चा की गई। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में नेहरू युवा केंद्र पन्ना के राष्ट्रीय स्वयंसेवक सत्यम शर्मा के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Created On :   1 Jun 2025 1:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story