- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कबीर जयंती के उपलक्ष्य में विचार...
Panna News: कबीर जयंती के उपलक्ष्य में विचार एवं काव्य गोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

- कबीर जयंती के उपलक्ष्य में विचार एवं काव्य गोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन
- कविगणों ने किया रचनापाठ
Panna News: जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं सामाजिक साप्ताहिक सांस्कृतिक संस्था पन्ना के तत्वाधान में सांई मंदिर बड़ा बाजार पन्ना में 15 जून, 2025 को 07 बजे से देर रात तक कबीर जयंती के उपलक्ष्य में विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। सर्वप्रथम सद्गुरू कबीर साहेब के चित्र पर मुख्य अतिथि विजय कुमार चंदसौरिया एवं विशिष्ट अतिथि रामकिशोर अहिरवार ने माल्र्यापण किया। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चिरोलया ने अतिथिगणों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री चिरोलया ने कबीर साहेब की संसार प्रसिद्ध रचना धर्मिता पर लेख का वाचन किया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक समाजसेवी विजय कुमार चंदसौरिया एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक समाजसेवी रामकिशोर अहिरवार ने कबीर साहेब के महान् व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते कहा कि कबीर साहेब के समुंदर रूपी ज्ञान की गहराई को कोई नाप नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संजय सिंह राजपूत ने की।
इस अवसर पर पत्रकार संतोष तिवारी ने भी संस्था से जुड़ी गतिविधियों पर विचार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम के आयोजक लक्ष्मी नारायण चिरोलया की प्रशंसा की। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में काव्य गोष्ठी प्रारंभ हुई जिसमें लक्ष्मी नारायण चिरोलया, अश्विनी कुमार चतुर्वेदी, जयपाल सिंह परमार, जयदीप सिंह, सुरेश सौरभ, सीताराम कुशवाहा, विजय कुमार शर्मा सहित अनेक कविगणों ने रचना पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण चिरोलया ने किया। अंत में सभी का राजीव तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजेश रावत, नरेन्द्र कुमार गुप्ता, चंद्रभान सेन, अरविन्द यादव, महेन्द्र भारती, अक्षांश बौद्धिक, अजय कौंदर, विनोद लखेरा, रोहित शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।
Created On :   17 Jun 2025 1:47 PM IST