- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सिलेन्डर से भरे वाहन ने मोटरसाइकिल...
Panna News: सिलेन्डर से भरे वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन घायल

By - Bhaskar Hindi |19 Nov 2025 5:18 PM IST
शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत टिकरिया बायपास के पास टिकरिया से अपने घर जा रहे मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार की शाम ०६ बजे की बताई गई है।
Panna News: शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत टिकरिया बायपास के पास टिकरिया से अपने घर जा रहे मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सोमवार की शाम ०६ बजे की बताई गई है। घायलों में दासी खैरवार पिता सौखी खैरवार उम्र 40 वर्ष निवासी चौपरा, जितेन्द्र खैरवार पिता आशु खैरवार उम्र 20 वर्ष निवासी चौपरा, छोटू खैरवार पिता धनीराम खैरवार 20 वर्ष निवासी चौपरा जो अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चौपरा जा रहे थे तभी टिकरिया बायपास पर पहुंचते ही सिलेन्ङर से भरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे सभी लोग घायल हो गये। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में घायलों को भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया गया।
Created On :   19 Nov 2025 5:18 PM IST
Next Story













