- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कर्मचारियों व श्रमिकों की 42...
Panna News: कर्मचारियों व श्रमिकों की 42 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

Panna News: भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में सोमवार 17 नवंबर को जिले के विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक वर्गों ने संयुक्त रूप से अपनी 42 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने बताया कि यह मांगें लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान से जुड़ी हैं। संगठन प्रदेश के संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों के अनेक वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है जिनमें नियमित, संविदा, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, आशा-ऊषा कार्यकर्ता, मिड-डे मील कर्मी, बिजली विभाग के कर्मचारी, राज्य कर्मचारी, अतिथि शिक्षक, पटवारी, चालक-परिचालक, तुलावटी-हम्माल एवं स्वच्छता कर्मी सहित कई अन्य वर्ग शामिल हैं।
यह भी पढ़े -दंडवत होकर जनसुनवाई में पहुँचा किसान, जमीन पर अवैध कब्जे व धमकियों की शिकायत से हिल गया प्रशासन
संघ द्वारा कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मांगों के निराकरण के लिए पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिला स्तर पर कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। संघ ने सरकार से अपेक्षा जताई कि कर्मचारी हितों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष, बृजकिशोर जडिया जिला मंत्री, नरेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी, विनोद मिश्रा, फिरोज खान, मुकेश सिंह जिला कार्यालय मंत्री, मुनि पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र वाल्मीकि जिला अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ रवि वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, अनीता वाल्मीकि, सीमा वाल्मीकि, रूक्मणी प्रजापति, रेखा पाण्डेय आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   19 Nov 2025 3:47 PM IST













