- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मछली मारने के लिए फैलाये गये करण्ट...
Panna News: मछली मारने के लिए फैलाये गये करण्ट की चपेट में आने से युवक की मौत

By - Bhaskar Hindi |20 Jun 2025 12:36 PM IST
- मछली मारने के लिए फैलाया गया करण्ट
- चपेट में आने से युवक की मौत
Panna News: पवई नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी सोनू वर्मन पिता हक्कू वर्मन उम्र 28 वर्ष की बीती रात्रि मछली मारने करंट के लिए लगाए गए विधुत तारों की चपेट में आने से मौत हो जाने का मामला सामने आाय है। गुरुवार की सुबह जब लोग नदीं नहाने पहुंचे तो विद्युत तारों से लिपटा हुआ शव देखा जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू की। आखिर मछली मारते समय कितने लोग मौजूद थे और बिजली का तार कहां से फंसाया गया है यह सब जांच का विषय है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
Created On :   20 Jun 2025 12:35 PM IST
Next Story