- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हाउस ऑफ लॉड्र्स ब्रिटिश संसद में...
Panna News: हाउस ऑफ लॉड्र्स ब्रिटिश संसद में एडवोकेट पवन रेले हुए सम्मानित

Panna News: मूलत: पन्ना शहर के निवासी व सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड पवन रेले को मानवाधिकार और विधि शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉड्र्स ब्रिटिश संसद में सम्मानित किया गया। 21 नवंबर 2025 को आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में उनके लंबे समय से किए जा रहे जनसेवा, न्याय सुलभता और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य को सराहा गया। यह सम्मान उन्हें कुछ ही दिनों बाद मिला जब 16 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित कैपिटल फांउंडेशन अवॉड्र्स में उन्हें एक और महत्वपूर्ण सम्मान मिला था। यह पुरस्कार उन्हें न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें उनके विधिक पेशे और सार्वजनिक सेवा में योगदान को मान्यता दी गई। उनकी उपलब्धि से उनकी माँ लक्ष्मी रेले, भाई विक्रम रेले, बहिन शिवानी मिश्रा, योगेश मिश्रा और उनके चचेरे भाई पंकज रेले, अमित रेले और अभिषेक रेले, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद तिवारी, सुरेश दुबे, लखन गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Created On :   26 Nov 2025 2:10 PM IST













