- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शासकीय माध्यमिक शाला मझगवां में...
Panna News: शासकीय माध्यमिक शाला मझगवां में पदस्थ शिक्षक अशोक कुण्डु हुए सेवानिवृत्त

By - Bhaskar Hindi |1 July 2025 3:11 PM IST
- शासकीय माध्यमिक शाला मझगवां
- पदस्थ शिक्षक अशोक कुण्डु हुए सेवानिवृत्त
Panna News: शासकीय माध्यमिक शाला मझगवां हिनौता में पदस्थ शिक्षक अशोक कुमार कुण्डु अपनी शासकीय सेवा आयु पूर्ण कर आज दिनांक ३० जून को सेवानिवृत्त हो गये। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टॉफ द्वारा उन्हें कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। इस दौरान सभी ने शिक्षक श्री कुण्डु के सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा निष्ठापूर्वक बच्चों को शिक्षा दी गई तथा उन्हें जब भी जो कार्य सौंपा गया उनके द्वारा उसे पूर्ण किया गया। इस दौरान शिक्षक ने भी सेवाकाल के दौरान विद्यालय के अच्छे-बुरे अनुभवों को याद किया और इस दौरान यदि उनसे कोई गलती हुई हो तो सभी से क्षमा मांगी गई। सभी शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक की दीघार्यु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Created On :   1 July 2025 3:11 PM IST
Next Story