- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भैंस से टकराई बाइक, एक की मौत एक...
Panna News: भैंस से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल, जीजा-साले बाइक में थे सवार

By - Bhaskar Hindi |2 May 2025 3:17 PM IST
- भैंस से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल
- जीजा-साले बाइक में थे सवार
Panna News: जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में आज गुरूवार को एनएच-३९ पर सडक हादसा हो गया। नुनाही मोड के पास एक बाइक भैंस से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये। घायलों को देवेन्द्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान २२ वर्षीय पंकज कुशवाहा की मौत हो गई उनके जीजा रूपेश कुशवाहा का अभी भी इलाज जारी है। पंकज कुशवाहा देवेन्द्रनगर के रहने वाले थे। वह अपने जीजा रूपेश कुशवाहा के साथ नागौद जा रहे थे। रूपेश नागौद के निवासी हैं। र्दुघटना के समय दोनों बाइक पर सवार थे। मृतक पंकज की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। उनकी बहिन की भी २९ अप्रैल को शादी हुई और ३० अप्रैल को विदाई हुई थी। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है।
Created On :   2 May 2025 3:17 PM IST
Next Story