- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में मनाएं सभी...
Panna News: सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में मनाएं सभी त्यौहार: कलेक्टर

- सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में मनाएं सभी त्यौहार: कलेक्टर
- आगामी पर्वों के दृष्टिगत हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
Panna News: पन्ना जिले में आगामी नवदुर्गा एवं दशहरा समारोह सहित शरद पूर्णिमा महोत्सव पर्व के दृष्टिगत शुक्रवार की सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुरेश कुमार एवं नवागत पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने शांति एवं सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में सभी पर्वों को मनाने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए गए। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय एवं नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता सहित नवागत अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वेए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, थाना प्रभारी रोहित मिश्रा, यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार व अन्य विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री कुमार ने शांति समिति की बैठक में कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी हर धर्म के पर्व उमंग और उल्लास के साथ मनाएं। त्यौहारों के दौरान शांति समिति के सभी सदस्य सक्रिय सहयोग प्रदान करें। इस दौरान साफ.-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान भी रखा जाए। तात्कालिक रूप से नवदुर्गा उत्सव के दौरान शहर के भीतर एवं मंदिरों व पंडालों के आस.पास मांसए मछली एवं अण्डों की दुकानों को निर्धारित स्थल पर ही लगाएं।
भविष्य में इस संबंध में जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार एवं सीएमओ को निर्धारित मांस-मछली एवं अंडा विक्रय स्थल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए निर्देशित किया गयाए। जिससे भविष्य में शहर के भीतर और विभिन्न स्थानों पर खुले बाजार में इनकी बिक्री न हो। कलेक्टर ने कहा कि नवदुर्गा उत्सव के दौरान पदमावती देवी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में भी साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका द्वारा सडकों का आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए। इसके अतिरिक्त नगर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में सुधार के लिए भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेकर ही पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित करें। साथ ही कमेटी सदस्यों का पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से जारी कराएं। आगामी 2 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम निर्धारित समय पर पूर्ण करने का आव्हान भी किया।
कमला बाई एवं दहलान ताल में होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
कलेक्टर ने कहा कि पन्ना शहर में धरमसागर, लोकपाल सागर एवं निरपत सागर तालाब और केन नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कमला बाई ताल एवं दहलान ताल को प्रतिमा विसर्जन स्थल बनाया गया है। विसर्जन के दौरान निर्धारित स्थानों पर बेरीकेटिंग, साफ.-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल सहित नाव तथा आवश्यक उपकरण व गोताखोर की तैनाती के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नियमित रूप से पेयजल सप्लाई के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहारों के दौरान सघनता से निराश्रित गौवंश के सुरक्षित स्थल पर विस्थापन की कार्रवाई भी करें। नियमित रूप से कर्मचारियों को पाबंद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लें। साथ ही आवश्यक होने पर ट्रक से गौवंश को अन्यत्र स्थानों पर भी भिजवाएं। उन्होंने कांजी हाउस का संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर द्वारा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं मेडिकल टीम की तैनाती सहित भारी वाहनों के बायपास मार्ग से आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। इसके अलावा एसडीएम एवं एसडीओपी को अपने क्षेत्रांतर्गत शांति समिति एवं दुर्गा उत्सव समिति सदस्य, डीजे व टेंट मालिकों की बैठक आयोजित कर दिशा निर्देशों से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती नायडू ने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना को हतोत्साहित किया जाए। इसके स्थान पर मिट्टी, घास और गोबर से निर्मित प्रतिमाएं दुर्गा पंडालों में स्थापित करें।
Created On :   20 Sept 2025 6:10 PM IST