Panna News: कलेक्टर ने आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय को कर्मयोगी सम्मान से किया सम्मानित

कलेक्टर ने आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय को कर्मयोगी सम्मान से किया सम्मानित
कर्मयोगी प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग में समस्त लोकसेवकों में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान मिलने पर पन्ना में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय को आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश अभिजीत अग्रवाल द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को पन्ना कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार ने प्रदान किया।

Panna News: कर्मयोगी प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग में समस्त लोकसेवकों में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान मिलने पर पन्ना में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय को आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश अभिजीत अग्रवाल द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को पन्ना कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पन्ना संजय नागवंशी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल जाटव की उपस्थिति रही। केंद्र सरकार द्वारा केंद्र और राज्य कर्मचारियों को विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के लिए आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल बनाया गया। इस पोर्टल में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग संबंधी विषय, योजनाओं और गतिविधियों के संबंध में विभिन्न कोर्स तैयार किए गए। इसके साथ ही जीवन प्रबंधन संबंधी, कार्यस्थल प्रबंधन संबंधी भी कोर्स तैयार किए गए।

केंद्र और राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियोंं और अधिकारियों को कर्मयोगी पोर्टल से न्यूनतम प्रशिक्षण अनिवार्य किया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तो इसके लिए बाकायदा अभियान चलाया गया। पन्ना जिले में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय द्वारा आबकारी विभाग में पूरे मध्य प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इस संबंध में आबकारी आयुक्त कार्यालय से पत्र जारी कर बताया गया कि विभाग के टॉप 10 कर्मयोगी लोकसेवकों को आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। इसी के अन्तर्गत पन्ना में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय को भी कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री पाण्डेय की इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारी, कर्मचारियों सहित शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Created On :   21 Nov 2025 1:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story