- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- साइबर सिक्योरिटी जागरूकता प्रशिक्षण...
Panna News: साइबर सिक्योरिटी जागरूकता प्रशिक्षण 29 अगस्त को

By - Bhaskar Hindi |27 Aug 2025 5:21 PM IST
- साइबर सिक्योरिटी जागरूकता प्रशिक्षण 29 अगस्त को
Panna News: ई-दक्ष केन्द्र पन्ना में शुक्रवार 29 अगस्त को दो सत्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर सिक्योरिटी जागरूकता विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान में प्रचलित डिजिटल संसाधनों के साथ साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूकता प्रदान करना है। जिला कलेक्टर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए नामित अधिकारी-कर्मचारियों की अनिवार्यत: उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक निर्धारित है। प्रथम बैच में 21 एवं द्वितीय बैच में 24 लोकसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
Created On :   27 Aug 2025 5:21 PM IST
Next Story