Panna News: जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Panna News: जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने उनके योगदान, नेतृत्व क्षमता और राट्रीय विकास में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा ने इंदिरा गांधी को दृढ़ संकल्प, साहस और समर्पण की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा अन्य कांग्रेसियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मुख्य रूप से मार्तंड देव सिंह बुंदेला, राजबहादुर पटेल, शिवप्रकाश दीक्षित, स्वतंत्र अवस्थी, कदीर खान, सौरभ पटेरिया, रेवती रमण दीक्षित, अजय तिवारी, राममनोहर कुशवाहा, अंकित शर्मा, हिम्मत खान, बृजेंद्र दुबे, सुरेंद्र सिंह, इरफान खान, रियासत खान, निर्भान सिंह, अशोक अहिरवार, वेदांत मिश्रा, अनिल अहिरवार, अशोक अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Created On :   20 Nov 2025 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story