Panna News: भारतीय भाषाओं की सशक्त भूमिका पर आयोजित हुआ वेबीनार

भारतीय भाषाओं की सशक्त भूमिका पर आयोजित हुआ वेबीनार
शासकीय महाविद्यालय देवेंद्रनगर में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विकास में भारतीय भाषाओं की भूमिका विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर संभाग सागर के अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने की।

Panna News: शासकीय महाविद्यालय देवेंद्रनगर में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विकास में भारतीय भाषाओं की भूमिका विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर संभाग सागर के अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने की। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी, प्राचार्य महाविद्यालय पन्ना एवं संरक्षक प्राचार्य डॉ. सीमा चौरसिया रहीं जबकि संयोजक के रूप में सुखवेंद कुमार गौतम और संचालन डॉ. दिनेश कुमार राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं डॉ. ध्रुव कुमार पाण्डेय द्वारा वैदिक मंगलाचरण से हुई। मुख्य वक्ता के रूप में मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिंह राजपूत ने भारतीय भाषाओं के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की संवेदना उसकी मातृभाषा में ही सबसे प्रबल होती है। वहीं दूसरे मुख्य वक्ता डॉ. प्रियव्रत मिश्रा सहायक प्राध्यापक, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, बीएचयू वाराणसी ने कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में होनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. सीमा चौरसिया ने भारतीय संस्कृति और भाषाओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। संयोजक सुखवेंद कुमार गौतम ने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया।कार्यक्रम में डॉ. नीरज शर्मा, प्राचार्य शासकीय संस्कृत महाविद्यालय देवेंद्रनगर सहित अनेक प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Created On :   20 Nov 2025 5:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story