- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला स्तरीय बुशु, जूडो व कराते...
Panna News: जिला स्तरीय बुशु, जूडो व कराते प्रतियोगिता आयोजित

- जिला स्तरीय बुशु, जूडो व कराते प्रतियोगिता आयोजित
- डर-१४, १७ व १९ वर्ष बालक-बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता आयोजित
Panna News: जिला स्तरीय बुशु, जूडो एवं कराते अंडर-१४, १७ व १९ वर्ष बालक-बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें कराते खेल की अंडर-१४, १७ व १९ वर्ष बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में देवेन्द्रनगर के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कराते खेल की पूरी प्रतियोगिता देवेन्द्रनगर से आए प्रशिक्षित रेफरी के मार्गदर्शन में एवं कुराश, जूडो, बुशु अंडर-14,17 व 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता मार्शल आर्ट कोच इरफान खान और हर्षिता विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
वेट केटेगरी के हिसाब से ही खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। एक वेट केटेगरी में केवल एक ही खिलाड़ी का चयन होगा। समस्त ब्लॉक जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे के मार्गदर्शन में एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी के निर्देशन एवं सहयोग से आयोजित हो रही है। आज की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के संचालक नईम खान, शिवकुमार मिश्रा, मनोज खरे, अमित परमार, शमीम सिद्दकी, इरफान खान, हर्षिता विश्वकर्मा एवं देवेन्द्रनगर से आए उनके कोच और रेफरी उपस्थित रहे। पन्ना में ०1 नवंबर से ०5 नवंबर तक खो-खो अंडर-14 वर्ष बालक-बालिका खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता पन्ना में सितंबर माह में आयोजित होगी।
Created On :   25 July 2025 12:28 PM IST