- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- काम नहीं करने वाले चिकित्सकों और...
Panna News: काम नहीं करने वाले चिकित्सकों और मैदानी कर्मचारियों के विरूद्ध हो सख्त कार्यवाही: कमिश्नर

- काम नहीं करने वाले चिकित्सकों और मैदानी कर्मचारियों के विरूद्ध हो सख्त कार्यवाही: कमिश्नर
- मातृ एवं शिशु मृत्यु को रोकने परिणाममूलक प्रयास करें
Panna News: कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने सागर संभाग में मातृ एवं शिशु मृत्यु को रोकने के लिए परिणाममूलक प्रयास करने के निर्देश सागर संभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए महिलाओं और बच्चों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। कमिश्नर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी सतत रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करें और स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्ति कराएं। कमिश्नर सागर संभाग श्री सुचारी ने उक्त निर्देश आज स्वास्थ्य सेवाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।
बैठक में कमिश्नर ने सागर संभाग में एनीमिया स्क्रीनिंग कार्यक्रम, वल्नरेबल पापुलेशन स्क्रीनिंग कार्यक्रम, डायबिटीज स्क्रीनिंग कार्यक्रम, टेली मेडिसिन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा योजना एवं अन्य योजनाओं की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग के लगभग सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और परिणाममूलक बनाने की नितांत आवश्यकता है। कमिश्नर ने सागर संभाग में काम नहीं करने वाले स्वास्थ्य कार्यकताओं और कर्मचारियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर को दिए। बैठक में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग डॉ. नीना गिडियन सहित सागर संभाग के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं मैदानी चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे।
Created On :   24 July 2025 3:07 PM IST