- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला स्तरीय पर्यटन क्विज...
Panna News: जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता एक अगस्त को

- स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार
- जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता एक अगस्त को
Panna News: स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों एवं पर्यटन महत्व की संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराने तथा पर्यटन के जरिए जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आगामी एक अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी रविप्रकाश खरे द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी प्राचार्यों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। विद्यालय से क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत तीन छात्र-छात्राओं की टीम गठित कर आगामी 18 जुलाई तक पर्यटन बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यार्थियों की टीम का ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा।
Created On :   30 Jun 2025 12:40 PM IST