- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विहिप व बजरंग दल रैपुरा प्रखंड की...
Panna News: विहिप व बजरंग दल रैपुरा प्रखंड की बैठक सम्पन्न, किया गया वृक्षारोपण

By - Bhaskar Hindi |4 July 2025 2:24 PM IST
- विहिप व बजरंग दल रैपुरा प्रखंड की बैठक सम्पन्न
- किया गया वृक्षारोपण
Panna News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के रैपुरा प्रखंडों की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक महाकौशल प्रांत के सह संयोजक रंजीत सिंह परमार पन्ना जिले के जिला मंत्री आदित्य पाठक ने ली। बैठक में रमाकांत मिश्रा को प्रखंड अध्यक्ष, युवराज सिंह परमार को प्रखंड मंत्री, निश्चय सोनी को नगर अध्यक्ष, योगेंद्र यादव को नगर संयोजक, राजभान लोधी को नगर मंत्री की नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान बैठक में प्रखंड के संयोजक के.पी. सिंह, सतेंद्र पाठक, नगर संयोजक रोशन शर्मा, जितेंद्र सिंह, राशुभ सिंह बुंदेला, आनंद सेन, प्रांशु दुबे, योगेन्द्र यादव, विद्याधर यादव, निश्चय सोनी, मुकेश यादव, नीतेश ठाकुर एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ ही बजरंगदल के सेवा सप्ताह अभियान के तहत वृक्षा रोपण किया गया।
Created On :   4 July 2025 2:24 PM IST
Next Story