- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- २० फरवरी से ३१ मार्च तक संचालित...
Panna News: २० फरवरी से ३१ मार्च तक संचालित होगा निरोगी काया अभियान

- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. त्रिपाठी के द्वारा
- २० फरवरी से ३१ मार्च तक संचालित होगा निरोगी काया अभियान
Panna News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि जिले में २० फरवरी से ३१ मार्च २०२५ तक निरोगी काया अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के आयुष्मान आरोग्य २ मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों में नि:शुल्क स्वास्थ्य २५ जांच शिविर लगाये जा रहे हैं। अभियान में ३० वर्ष से अधिक आयु के लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्यच गैर संचारी रोगों की निशुल्कं जॉच की जायेगी।
जिला एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. पूजा तिवारी ने अभियान के विषय में बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शुगर व ब्लड प्रेशर और अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान और निशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है। यह बीमारियॉ प्रारभिंक अवस्था में बिना लक्षणों के होती है लेकिन आने वाले समय में ह्दय रोग लकवा, किडनी व लीवर की बीमारियों का कारण बन सकती है। रोगों की शीघ्र पहचान हेतु अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जॉच एवं नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जनसमुदाय को रोगों की रोकथाम, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशे से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
Created On :   22 Feb 2025 12:25 PM IST