- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- रैपुरा में मनाई गई पंडित दीनदयाल...
Panna News: रैपुरा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

By - Bhaskar Hindi |26 Sept 2025 4:33 PM IST
Panna News: ग्राम रैपुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुखराम लोधी सहित भाजपा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और एकात्म मानववाद की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया था जो आज भी मार्गदर्शक है। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समरसता व सेवा भाव की भावना को आगे बढ़ाने का आव्हान किया।
Created On :   26 Sept 2025 4:33 PM IST
Next Story