Panna News: भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ विद्युत विभाग की बैठक सम्पन्न

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ विद्युत विभाग की बैठक सम्पन्न

Panna News: मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग राज्य सलाहकार समिति सदस्य दामोदर पटेल एवं प्रांतीय संगठन मंत्री महाकौशल प्रान्त भारतीय किसान संघ तुलारामजी की उपस्थिति में २५ सितम्बर को भारतीय किसान संघ जिला पन्ना के पदाधिकारियों के साथ विद्युत विभाग द्वारा पन्ना जिले के अधीक्षण अभियंता प्रमोद गेडाम के साथ पन्ना जिले के समस्त कार्यपालन अभियंता के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्युत सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय लिया बैठक सकारात्मक रही। बैठक में भारतीय किसान संघ पन्ना के अयोध्या प्रसाद पटेल जिला अध्यक्ष छतरपुर, रामकृपाल पटेल जिला अध्यक्ष पन्ना, जगदीश पटेल जिला उपाध्यक्ष पन्ना, रामेश्वर प्रसाद खरे जिला मंत्री, अमृत लाल पाण्डेय जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, हक्का पटेल अमानगंज तहसील सदस्य, रामस्वरूप पटेल जिला कोषाध्यक्ष, राजभान सेन कार्यकारिणी सदस्य, गया प्रसा,द ज्ञान सिंह यादव, जागेश्वर सिंह यादव, राजू कुशवाहा, रज्जन प्रसाद सिंह, लालजी पटेल, ईश्वरदीन, संतोष सिंह यादव, तुलसीदास, कृष्णलाल पटेल एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Created On :   26 Sept 2025 11:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story