Panna News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

Panna News: भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। उपस्थित अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पार्टी के पितृपुरूष को नमन किया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पशुपालन डेयरी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और स्वतंत्रता की शताब्दी वर्ष में भारत को विश्वगुरू बनाने का लक्ष्य रखती है। यह संकल्प तभी संभव है जब हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जीवन का हिस्सा बनाएँ। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में आया बदलाव इन्हीं विचारों का परिणाम है।

भाजपा विचारधारा से सशक्त संगठन से समृद्ध: बृजेंद्र मिश्रा

अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों के विचार ही भाजपा की शक्ति हैं। एकात्म मानववाद और अंत्योदय की यह विचारधारा ही संगठन को निरंतर विस्तार और राष्ट्र को मजबूती दे रही है। उन्होंने कहा हमारे पास प्रखर राष्ट्रवाद है मातृशक्ति को सशक्त बनाने वाले विचार हैं और राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जाने की निष्ठा है। यही कारण है कि आज भारत की चमक और धमक पूरी दुनिया देख रही है।

पंडित दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्त्रोत थे: सतानंद गौतम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी एक बहुत गरीब परिवार में जन्मे थे। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर अंत्योदय के विचारों को साथ लेकर अंतिम छोड़ मैं खड़े व्यक्ति का निरंतर विकास कर रही है क्योंकि पंडित दीनदयाल जी ने यही सपना देखा था की अंतिम छोर मै खड़े व्यक्ति का विकास होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी की विचारधारा ही आज भाजपा को जनसेवा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शशि राजे परमार, सहित जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने किया।

Created On :   26 Sept 2025 11:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story