- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- धरम सागर तालाब में पितृपक्ष के...
Panna News: धरम सागर तालाब में पितृपक्ष के दौरान तर्पण करने पहुंचे रहे लोग

- पितृपक्ष के अवसर पर पन्ना के ऐतिहासिक धरमसागर तालाब
- धरम सागर तालाब में पितृपक्ष के दौरान तर्पण करने पहुंचे रहे लोग
Panna News: पितृपक्ष के अवसर पर पन्ना के ऐतिहासिक धरमसागर तालाब सहित जिले के विभिन्न जलाशयों पर इन दिनों लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए श्रद्धापूर्वक तर्पण और पिंडदान कर रहे हैं। पितृपक्ष जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं एक ऐसा समय होता है जब हिंदू धर्म में लोग अपने दिवंगत पितरों को याद करते हैं और उनके प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान किए गए तर्पण से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है। धरमसागर तालाब जो पन्ना की पहचान है यहां का मुख्य केंद्र बन गया है। सुबह से ही श्रद्धालु तालाब के किनारे जुट जाते हैं। पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हाथ में जल, तिल और फूल लेकर वह अपने पितरों को तर्पण अर्पित कर रहे हैं। स्थानीय पंडितों का कहना है कि पितृपक्ष में तर्पण का विशेष महत्व है। इस दौरान दान-पुण्य करने और जरूरतमंदों को भोजन कराने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं। इस वर्ष पितृपक्ष में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ पहुंच रहे हैं। बदलते समय के साथ यह परंपरा आज भी कायम है और यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुडी हुई है।
Created On :   15 Sept 2025 12:23 PM IST